बेगूसराय: रतनपुर में छठ पूजा के मद्देनजर मेयर ने छठ व्रतियों को फल वितरित किए
रतनपुर में छठ पूजा के मद्देनजर मेयर पिंकी देवी ने बुधवार की शाम 4:00 बजे छठव्रतियों के बीच फल का वितरण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फल का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के मद्देनजर नगर निगम की सभी आवश्यकता तैयारी पूरी कर ली गई है. इस मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे.