राजगढ़: भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ में मनाया जश्न, देवेन्द्र झाझड़िया बोले- राहुल नाम पर लगा ग्रहण
Rajgarh, Churu | May 4, 2026 राजगढ के मुख्य बाजार में सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर डीजे साउंड पर नाचते गाते कार्यकर्ता हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे लगाते हुए खुशी का इजहार कर रहे थे।रंग व गुलाल लगाकर तथा मुंह मीठा करवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत जश्न मनाया व आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।झाझड़िया ने कहा राहुल नाम पर ग्रहण लग गया।