बक्सर: उमरपुर में डेयरी फार्म से 2 कट्टा के साथ 2 सगे भाई समेत 6 गिरफ्तार, औद्योगिक थाना में SDPO ने प्रेसवार्ता की
Buxar, Buxar | Dec 15, 2024 बक्सर औद्योगिक क्षेत्र थाना के उमरपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा. जिनमें से एक युवक के पास से दो देसी तमंचा बरामद हुए. पुलिस को यह कामयाबी शनिवार की रात उमरपुर स्थित डेयरी फार्म में मिली. जिसको लेकर रविवार को 4 बजे अपराहन में औद्योगिक थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ धीरज कुमार ने जानकारी दी. गिरफ्तार होने वाले सभी उमरपुर निवासी है