पीरपैंती: बाखरपुर में खेलने के दौरान गर्डन में सरिया घुस जाने से छात्र की मौत जांच में जुटी पुलिस रविवार को हुआ दाह संस्कार
भागलपुर के बाखरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल में शनिवार को खेल के दौरान हुए हादसे में 9 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार की मौत हो गई। आर्यन बाखरपुर पश्चिमी पंचायत निवासी दशरथ मंडल का पुत्र था। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन के रजामंदी के बाद रविवार को दाह संस्कार हुआ है।