बिसवां: रेउसा के खरौहां गांव में युवक की उसके घर में धारदार हथियार से हत्या, पुलिस मौके पर कर रही जांच
रेउसा के खरौहां गांव में एक युवक की उसके घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। रेउसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बीती मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है जब खरौहां गांव निवासी हसीन पुत्र बसीर उम्र लगभग 20 वर्ष का शव घर के अंदर कमरे में खून से लथपथ पड़ा देखा गया।