पिपरा: विवाह के तीन माह बाद पोल्दा गांव ने नवविवाहिता ने की आत्महत्या, घर वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
Pipra, Palamu | Jun 25, 2026 पीपरा थाना क्षेत्र के पोल्दा गांव में विवाह के महज तीन माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतका की पहचान पोल्दा गांव निवासी अभिषेक पासवान की 20 वर्षीय पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर काजल देवी ने की आत्महत्या।