धमतरी: जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को मिली 20-20 साल की सजा
बता दे कि पॉक्सो एक्ट के तीन अलग-अलग मामलों में धमतरी पुलिस की प्रभावी पैरवी से तीनों आरोपियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और 3-3 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। जिसमे थाना अर्जुनी के मामले में तोरण लाल जोशी निवासी दोनर, भखारा के मामले में सागर उर्फ करण साहू निवासी गुहेली जिला बेमेतरा और सिहावा के मामले में नरेंद्र कुमार मंडावी निवासी भंडार वाड़ी को।