शाजापुर: मक्सी से आयशर वाहन हुआ चोरी फरियादी ने मक्सी थाने पर कराई रिपोर्ट दर्ज
शाजापुर जिले के मक्सी से आयशर वाहन हुआ चोरी फरियादी ने मक्सी थाने पर कराई रिपोर्ट दर्ज। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी गंगाघाट लोधी निवासी मक्सी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शिव मंदिर के पास खड़ा आयशर वाहन अज्ञात चोर चुरा ले गए। फरियादी शिकायत पर मक्सी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।