झालरापाटन: झालरापाटन में लगातार बारिश से फसलें बर्बाद, खेतों में भरे पानी से फसलें गलने लगीं, किसानों ने मुआवजे की मांग की
झालरापाटन तहसील क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश का असर अब फसलों पर दिखने लगा है। खेतों में पानी भरने से फसलें गलने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।किसानों ने दोपहर 3:00 बजे बताया कि उन्होंने बड़े अरमान के साथ समय से पहले सोयाबीन की फसल की बुवाई की थी। किसानों ने सरकार से सर्वे करा कर मुआवजे की मांग की है।