सहजनवा: गीडा सेक्टर 26 में गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल; शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर-26 के पास सोमवार भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब हाईवे पर चल रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए