बीरपुर: नौला भगवती स्थान में नशेड़ी का चाकू तांडव, ग्रामीणों में दहशत
वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला भगवती स्थान में एक युवक के कथित नशे की हालत में चाकू लेकर घूमने और स्थानीय लोगों को धमकाने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। रविवार को दोपहर करीब दो बजे स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी दी।