सांगानेर: जयपुर में छात्रों की गूंज: पेपर लीक पर युवाओं का गुस्सा, NSUI के पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने CM आवास घेराव के लिए निकाला मार्च
जयपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं का आक्रोश बीती रात सड़कों पर दिखाई दिया, NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र गुर्जर की थड़ी से मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए रवाना हुए, प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई गई।