कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में ट्रेन की भारी भीड़ के चलते युवक ट्रेन से गिरकर हुआ घायल, बाद में हुई मौत
रावतपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार 1:30 बजे एटा से कानपुर होते हुए महाकुंभ जा रहे युवक 28 वर्षीय अनिल कुमार की ट्रेन में भारी भीड़ के चलते गुरुदेव क्रॉसिंग के पास गिरने से कटकर मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।