हरदा: भीषण गर्मी: 43° तापमान में हरदा मंडी में किसानों का डेरा, 16 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन तेज
Harda, Harda | Apr 28, 2026 भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान के बीच जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ ‘घेरा डालो, डेरा डालो किसान क्रांति आंदोलन’ अब बड़े स्तर पर फैलता नजर आ रहा है। हरदा, देवास, नर्मदापुरम और खंडवा से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मंडी पहुंच रहे हैं।