घोड़ाडोंगरी: ग्राम डुल्हारा में अवैध कोयला उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, जेसीबी से तवा नदी क्षेत्र के गड्ढे भरे
शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम डुल्हारा स्थित तवा नदी क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध कोयला उत्खनन की सूचना पर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर किसी भी व्यक्ति को उत्खनन या परिवहन करते नहीं पाया गया, लेकिन दो स्थानों पर ताजा गड्ढे मिले, जो अवैध रूप से कोयला निकालने के संकेत दे रहे थे। आसपास कोयले के अवशेष और गतिविधियों के