जोकीहाट: जोकीहाट में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब तस्कर और हत्या प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
जोकीहाट पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाकर शराब तस्करी और हत्या के प्रयास के मामलों में दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।