मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म
मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से रिश्ते के बाबा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने कई बार किशोरी का यौन शोषण किया, जिसके चलते वह चार माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला औंछा थाना क्षेत्र का है।