रायपुर: 8 कारोबारी से ₹20,000,000 की ठगी, व्हाट्सएप पर बातचीत, होटल में मीटिंग, कई जिलों के कारोबारी झांसे में
Raipur, Raipur | Jun 15, 2026 15 जून सोमवार शाम 6 बजे,राजधानी रायपुर में शक्कर कारोबारियों के साथ करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शक्कर सप्लाई के नाम पर कारोबारियों को झांसे में लेकर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है। मामले में रायगढ़ के राजेश कुमार अग्रवाल और उनके पुत्र शैलेष अग्रवाल पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों खुद को बड