मांझी: मांझी पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घर इश्तहार चस्पा कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी
Manjhi, Saran | Apr 8, 2026 मांझी थाना पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे करीब आधा दर्जन वांक्षित अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर अभियुक्तों के घरों पर इस्तर्चस्पा किया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त जल्द आत्म समर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की जपती समेत अन्य कई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।