जसवंतनगर: बस स्टैंड चौराहे के पास कार चालक ने स्कूटी में मारी टक्कर, 2 लोग घायल, भेजे गए सीएचसी इलाज के लिए
जसवंतनगर में हाईवे पर बस स्टैंड चौराहे पर पिंक बूथ के पास तेज रफ्तार बलेनो कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार हीरापुर निवासी अंकित व ऋषभ घायल हो गए. बनकटी निवासी अमन पुत्र विजय कार चालक क़ो पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को भर्ती कराया है उपचार जारी है।