लौरिया: चुनाव, दीपावली और छठ पर लौरिया में कड़ी सुरक्षा, सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट
चुनाव, दीपावली और छठ पर लौरिया में कड़ी सुरक्षा—सीमाई इलाकों में हाई अलर्ट, पुलिस–एसएसबी की संयुक्त गश्त तेज। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए लौरिया प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर पंचायत क्षेत्र से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक पुलिस और एसएसबी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।