चायल: आईजीआरएस जांच के दौरान मारपीट का मामला, वीडियो हुआ वायरल, छोटी मौली गांव का है पूरा मामला
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के छोटी मौली गांव में जमीनी विवाद की आईजीआरएस जांच के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रमोद कुमार का आरोप है कि लेखपाल के सामने ही पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।