बलौदा: पनोरापारा में जमीन विवाद को लेकर युवती से 4 लोगों ने की गाली-गलौज व मारपीट, चारों के खिलाफ बलौदा थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के पनोरापारा में जमीन विवाद को लेकर 4 लोगों ने युवती नंदनी मरकाम से गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गाली गलौज, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने वाले 4 आरोपी अनूप सिंह मरकाम, लक्ष्मी सिंह मरकाम, गौतम सिंह मरकाम, करुणा मरकाम के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) के तहत जुर्म।