मखदुमपुर: नेर गांव में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर
मखदुमपुर प्रखंड के नेर गांव में शुक्रवार के दिन 2 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पइन (जल स्रोत) पर बने आठ अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। अंचलाधिकारी रंजीत उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल मौजूद थे।