रायपुर पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने की हर्ष फायरिंग
विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की पुलिस लाइन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र एवं पुलिस वाहनों की पूजा की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने माता शक्ति की आराधना करते हुए हवन-पूजन संपन्न किया। कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने माता की आरती और देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। इस दौरान पारंपरिक रीति के अनुसार हर्ष फायरिंग भी की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। विजयादशमी के अवसर पर रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#RaipurPolice #Vijayadashami #ShastraPuja #RaipurNews #ChhattisgarhPrimeTime