सांगानेर: अलवर से जयपुर ग्रामीण इलाके में सप्लाई होने वाले 420 किलो मिलावटी पनीर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा
जयपुर चिकित्सा विभाग में सीएमएचओ की टीम ने कार्रवाई करके 420 किलोग्राम मिलावटी पनीर की खेप पकड़ी है। ये पनीर अलवर से खरीदकर जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रिटेल शॉप पर बेचा जाता है। डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेंद्र गोयल ने बताया कि खो-नागोरियान पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान रामगढ़ अलवर से आ रही पिकअप को रोका और उसकी जांच की तो उसमें पनीर मिला।