बरेली: रामगंगानगर कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते युवक ने पिया तेजाब, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
राम गंगानगर कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने तेजाब पी लिया ।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है पुलिस ने छानबीन शुरू कर दि है।