बरेली: इटौआ सुखदेवपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति ने अपने भाई पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के इटौआ सुखदेवपुर में अपने भाई पर पैसों का लेनदेन में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है ।मारपीट के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले को जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।