स्याना: पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर के हाईवे मार्ग से तमंचे के साथ रील बनाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jul 11, 2026
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर के हाईवे मार्ग से तमंचे के साथ रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नगर के इस्लाम नगर निवासी अरबाज ने तमंचे के साथ रील बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। बताया कि पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।