कैराना: कैराना नगर में एसपी ने निकाला पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिए दिशा-निर्देश
शामली जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह कैराना पहुंचे। जहां उन्होंने पैदल मार्च किया। रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।