मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया गया संदेश
मऊरानीपुर के महावीर पार्क में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास, तहसीलदार ललित कुमार पांडे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने योग और राजयोग मेडिटेशन को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए लोगों से नियमित योग करने की अपील की।