दनियावां: दनियावां थाना क्षेत्र के पीरबढ़ोना गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या
Daniawan, Patna | May 29, 2026 दनियावां थाना क्षेत्र के पीर बढ़ोना गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने खुदकुशी कर ली है। विवाहिता के खुदकुशी करने के बाद उसके ससुराल परिजन ने शव को गायब कर दिया है। सभी घर छोड़कर फरार हो गया है। विवाहिता के परिजन थाना पहुंचे हैं। तथा विवाहिता के ससुराली परिजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव को गायब कर देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जाँच मे जुटी है।