लातेहार: रामसेली गांव में विषैले कोबरा का रेस्क्यू, बड़ी अनहोनी टली
लातेहार : बारेसांड़ के समीप रामसेली गांव में रविवार को एक विषैले स्पेक्टेकल्ड कोबरा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सुरेश ठाकुर के घर के छप्पर पर सांप फुफकारता देख परिवार के लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यूअर परमजीत तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।