बीसलपुर: किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक पिता की तहरीर पर करेली पुलिस ने किया नामजद मुकदमा दर्ज
करेली थाने में दर्ज कराए मुकदमे में पीड़ित पिता ने बताया कि 13 मार्च को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बरेली जिला के थाना शीशगढ़ के ग्राम बूची निवासी दानिश खां बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री की काफी जगह तलाश की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।जिसके बाद परेशान होकर उसने करेली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।