वल्लभनगर: वल्लभनगर में खातेदारी भूमि से नेशनल हाईवे निकालने पर ग्रामीणों में छाया आक्रोश, ढोल बजाकर विरोध करने पहुंचे ग्रामीण
उदयपुर जिले के वल्लभनगर में खातेदारी कृषि भूमि से नेशनल हाईवे निकालने पर ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण ढोल बजाते हुए उपखंड कार्यालय में विरोध करने पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी किरण पाल को सांसद सीपी जोशी के नाम ज्ञापन सौपा। जिसमे बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग 162 ई का निर्माण कार्य चल रहा है।