बीना: पीर घाट पुल पर बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, मच गई चीख पुकार, मदद को पहुंची डायल 112 की टीम
Bina, Sagar | Jul 6, 2026 इंदौर से ललितपुर जा रही बस सोमवार सुबह करीब 7 बजे पीर घाट पुल पर पहुँची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बस के अंदर सवार करीब एक दर्जन यात्री बुरी तरह घायल हो गए। इनमें 50 वर्षीय हरिराम, 65 वर्षीय गुड्डी बाई, दोनों ललितपुर निवासी, और 50 वर्षीय उमा तिवारी निवासी उज्जैन शामिल है। घायलों को 112 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।