धनौरा: गजरौला के मोहल्ला बसंत विहार में घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, घटना कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज
शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे पीड़िता महिला सुनीता पत्नी जगदीश निवासी मोहल्ला बसंत विहार ने बताया है कि वह 01.06.2026 को अपने घर पर थी। तभी उनके ही पड़ोस के रहने वाले सुनील पुत्र भजन लाल, रमेश पुत्र भजनलाल, कुसुम लता पत्नी ओमपाल, हर्ष पुत्र सुनील लाठी डंडे लेकर उनके घर में आ गए और गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।