Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
image
image
image

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर लगाया तिरंगा* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में टी.टी. नगर स्टेडियम से विशाल तिरंगा के साथ आरंभ हुई तिरंगा यात्रा पूरा स्टेडियम तिरंगे से हुआ सराबोर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मोटरसाइकिल पर देख विद्यार्थी हुए आल्हादित डॉ. यादव की फोटो लेने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच लगी होड़ प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का किया आव्हान प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ आरंभ हुई हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां भोपाल को कोलकाता और पटना से मिली एयर कनेक्टिविटी* प्रदेश में बनाए जाएंगे 10 नए एयरपोर्ट ----- सतना 09 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने #हर_घर_तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा का तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टी.टी. नगर स्टेडियम में तिरंगा यात्रा आरंभ करने की विधिवत घोषणा की तथा तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे, पहले मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा लगाया और वे ष्हर घर तिरंगा अभियानश्श् के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री निवास से तिरंगा लेकर रवाना हुए। मुख्यमंत्री निवास का समस्त स्टॉफ हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में समत्व भवन तक पैदल पहुंचा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवास से मोटरसाइकिल पर तात्या टोपे स्टेडियम के लिए रवाना हुए। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, वरिष्ठ विधायक एवं अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। *मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत* मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में टी.टी. नगर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा आरंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, न्यू मार्केट और माता मंदिर क्षेत्र के व्यापरी, और स्थानीय जन शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा स्टेडियम से महाराणा प्रताप लोक, टीन शेड, सांदीपनि विद्यालय टी.टी नगर पहुंची। यहां से मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोटर साइकिल पर तिरंगा लेकर रवाना हुए और न्यू मार्केट, रोशनपुरा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति सहित अन्य संस्थानों ने बैण्ड पर प्रस्तुत देशभक्ति धुनों के बीच पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिवादन किया। *प्रदेश में 14 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में कहा कि आज ही के दिन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ हुआ था। महात्मा गांधी के आव्हान पर गुलामी के विरुद्ध आरंभ हुए इस निर्णायक संघर्ष ने अंग्रेजों की चूलें हिला दिला दी थीं। इस आंदोलन से विश्व ने भारत में आजादी की ललक देखी। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों द्वारा दिए गए बलिदान और संघर्ष के साथ ही अहिंसक आंदोलन से पूरे देश में ज्वार उठा। इसी के परिणाम स्वरुप 5 सालों में ही अंग्रेजों को घोषित तिथि से पहले ही देश को आजादी देनी पड़ी। सभी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से ही भारत आजाद हुआ। हर घर तिरंगा अभियान सभी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। यह अभियान आज 9 अगस्त से आरंभ होकर 14 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश के हर गांव, वार्ड, कस्बे, से लेकर राजधानी तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी और अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आव्हान भी किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया भारत के सामर्थ्य का कर रही है अनुभव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया बदलते दौर के भारत के सामर्थ्य का अनुभव कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं। अमृतकाल/2047 के आते-आते भारत अपनी पूर्ण शक्ति के साथ ष्जियो और जीने दोष् तथा ष्वसुधैव कुटुंबकम्ष् के ध्येय वाक्य के बलबूते पर अपने उद्दात्त विचारों के साथ विश्व का अग्रणी देश बने यही हमारी कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्वहारा वर्ग के कल्याण और देश के सभी नागरिकों की बेहतरीन के भाव के साथ हम आजादी का आनंद अपने उत्तरदायित्वों का पालन करें और यह कामना करें कि हमारी स्वतंत्रता चिर अमर रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठजन और बहनों सहित समाज के सभी वर्गों से उत्साह-उमंग केसाथ शामिल होने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हों और देश की सेवा भी करते रहें। बढ़ती एयर कनेक्टविटी से प्रदेश में विकास नया आयाम हो रहा है आरंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बढ़ती एयर कनेक्टिविटी से प्रदेश में विकास का नया आयाम आरंभ हो रहा है। राजधानी भोपाल को देश के दो प्रमुख नगरों, कोलकाता और पटना से एयर कनेक्टिविटी मिल रही है। एक फ्लाइट भोपाल से रीवा होते हुए कोलकाता जाएगी और दूसरी फ्लाइट भोपाल से सीधे पटना को जोड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में लगभग 10 नए एयरपोर्ट प्रदेश में और बनाए जाएंगे, इस दिशा में राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। #CMMadhyaPradesh #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #सतना

Satna, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

MORE NEWS

एपेक्स बैंक प्रशासक ने सतना में ली बैठक
---- 
श्री महेंद्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक #सतना में सदस्यता अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली। 
     उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा यह वर्ष कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इसलिए उनके निर्देश पर मध्य प्रदेश के किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके, इसलिए उन्हें सहकारी समितियों से जोड़ने की दिशा में 20 अप्रैल से शुरू हुए सदस्यता महा अभियान से जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश के संभागीय स्तर पर दौरा किया है और आज अपने जिला स्तर पर आरंभ किए गए सदस्यता अभियान  में  शामिल हुए । 
       श्री यादव ने कहा कि सभी समिति प्रबंधक सहकारी आंदोलन की रीढ़ की हड्डी हैं और सरकार एवं जनता के बीच सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश की दूरस्थ अंचल तक जुड़ा हुआ प्रत्येक किसान सहकारी समिति का सदस्य बने। इसके लिए उन्हें अपने मृदुभाषी व्यवहार एवं कार्य प्रणाली से उनको जोड़ने का सकारात्मक प्रयास करना बहुत आवश्यक है। 
सतना में सदस्यता अभियान की प्रगति पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले रबि और खरीफ फसलों के लिए 6 माह की अवधि हेतु 0% पर ऋण उपलब्ध कराया जाता था, जिससे किसानों को कुछ व्यावहारिक परेशानी का सामना करना पड़ता था किंतु हमारे आग्रह पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने अब इसकी अवधि एक वर्ष कर दी है।  अब किसान 0% ब्याज पर ₹3 लाख साल भर के अंदर चुकाकर अगले वर्ष पुनः ऋण प्राप्त कर सकता है। 
       श्री यादव ने यह भी कहा कि हमारी प्रदेश  सरकार ने 0% पर ब्याज देने का अद्भुत प्रयास किया है वरना आज से 18 वर्ष पूर्व किसानों को 18% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो पाता था।
     बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.सी. शर्मा द्वारा बैंक की गतिविधियों, बैंकिंग कार्यप्रणाली एवं बैंक द्वारा विगत 03 वर्षो में क्रियान्वित की गई योजनाओं जैसे - ऋण वितरण, खाद वितरण डिपाजिट बृद्धि सदस्यता महाअभियान, बृक्षारोपण,  ऋण वसूली, समितियों में आयोजित चैपाल आदि समस्त गतिविधियों का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक क्षेत्र में बैंक द्वारा विगत 03 वर्षों में प्रगति की गई है। बैंक विगत दो वर्षों से सतत् लाभ में है, वर्ष 2026 पर बैंक द्वारा रू. 56.34 करोड का लाभ अर्जित किया गया है, इसकी जानकारी प्रस्तुत की गई।
     सतना जिले के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री राम खेलावन पटेल, बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकर चतुर्वेदी, श्री रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल जायसवाल, श्री विनोद तिवारी एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  
    प्रशासक अपेक्स बैंक इसी अनुक्रम में मैहर जिले के भ्रमण हेतु रवाना हुए और माँ शारदा के दर्शन पश्चात सर्किट हाउस मैहर में बैंक अधिकारियों से बैंक एवं समितियों की जानकारी ली । 
    इस अवसर पर मैहर सर्किट हाउस में विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, विपणन अध्यक्ष श्री जनार्दन शुक्ला, सहकारी नेता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
Dr Mohan Yadav

एपेक्स बैंक प्रशासक ने सतना में ली बैठक ---- श्री महेंद्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक #सतना में सदस्यता अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा यह वर्ष कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इसलिए उनके निर्देश पर मध्य प्रदेश के किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके, इसलिए उन्हें सहकारी समितियों से जोड़ने की दिशा में 20 अप्रैल से शुरू हुए सदस्यता महा अभियान से जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश के संभागीय स्तर पर दौरा किया है और आज अपने जिला स्तर पर आरंभ किए गए सदस्यता अभियान में शामिल हुए । श्री यादव ने कहा कि सभी समिति प्रबंधक सहकारी आंदोलन की रीढ़ की हड्डी हैं और सरकार एवं जनता के बीच सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश की दूरस्थ अंचल तक जुड़ा हुआ प्रत्येक किसान सहकारी समिति का सदस्य बने। इसके लिए उन्हें अपने मृदुभाषी व्यवहार एवं कार्य प्रणाली से उनको जोड़ने का सकारात्मक प्रयास करना बहुत आवश्यक है। सतना में सदस्यता अभियान की प्रगति पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले रबि और खरीफ फसलों के लिए 6 माह की अवधि हेतु 0% पर ऋण उपलब्ध कराया जाता था, जिससे किसानों को कुछ व्यावहारिक परेशानी का सामना करना पड़ता था किंतु हमारे आग्रह पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने अब इसकी अवधि एक वर्ष कर दी है। अब किसान 0% ब्याज पर ₹3 लाख साल भर के अंदर चुकाकर अगले वर्ष पुनः ऋण प्राप्त कर सकता है। श्री यादव ने यह भी कहा कि हमारी प्रदेश सरकार ने 0% पर ब्याज देने का अद्भुत प्रयास किया है वरना आज से 18 वर्ष पूर्व किसानों को 18% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो पाता था। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.सी. शर्मा द्वारा बैंक की गतिविधियों, बैंकिंग कार्यप्रणाली एवं बैंक द्वारा विगत 03 वर्षो में क्रियान्वित की गई योजनाओं जैसे - ऋण वितरण, खाद वितरण डिपाजिट बृद्धि सदस्यता महाअभियान, बृक्षारोपण, ऋण वसूली, समितियों में आयोजित चैपाल आदि समस्त गतिविधियों का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक क्षेत्र में बैंक द्वारा विगत 03 वर्षों में प्रगति की गई है। बैंक विगत दो वर्षों से सतत् लाभ में है, वर्ष 2026 पर बैंक द्वारा रू. 56.34 करोड का लाभ अर्जित किया गया है, इसकी जानकारी प्रस्तुत की गई। सतना जिले के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री राम खेलावन पटेल, बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकर चतुर्वेदी, श्री रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल जायसवाल, श्री विनोद तिवारी एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासक अपेक्स बैंक इसी अनुक्रम में मैहर जिले के भ्रमण हेतु रवाना हुए और माँ शारदा के दर्शन पश्चात सर्किट हाउस मैहर में बैंक अधिकारियों से बैंक एवं समितियों की जानकारी ली । इस अवसर पर मैहर सर्किट हाउस में विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, विपणन अध्यक्ष श्री जनार्दन शुक्ला, सहकारी नेता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh #JansamparkMP Dr Mohan Yadav

Satna, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

भोपाल में बारिश के बीच CM मोहन यादव का अलग अंदाज, बुलेट राइड से तिरंगा यात्रा, युवाओं में देशभक्ति का जोश

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का देशभक्ति से भरा खास अंदाज देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने निवास पर तिरंगा फहराया और फिर बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बारिश के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ और वे टीटी नगर स्टेडियम तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उन्हें तिरंगा भेंट किया। बच्चों के साथ पैदल चलते हुए उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक है।

#HarGharTiranga #MohanYadav #Bhopal #TricolorJourney #thevindhya

भोपाल में बारिश के बीच CM मोहन यादव का अलग अंदाज, बुलेट राइड से तिरंगा यात्रा, युवाओं में देशभक्ति का जोश भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का देशभक्ति से भरा खास अंदाज देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने निवास पर तिरंगा फहराया और फिर बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बारिश के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ और वे टीटी नगर स्टेडियम तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उन्हें तिरंगा भेंट किया। बच्चों के साथ पैदल चलते हुए उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक है। #HarGharTiranga #MohanYadav #Bhopal #TricolorJourney #thevindhya

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 9, 2026

*सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा*

- *भोपाल के टीटी नगर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा*
- *सैकड़ों युवाओं ने बारिश के बीच दिखाई देशभक्ति की ताकत*
- *पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जाग रही देशभक्ति की अलख*
- *सीएम डॉ यादव ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का भी किया शुभारंभ*

*सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा* - *भोपाल के टीटी नगर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा* - *सैकड़ों युवाओं ने बारिश के बीच दिखाई देशभक्ति की ताकत* - *पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जाग रही देशभक्ति की अलख* - *सीएम डॉ यादव ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का भी किया शुभारंभ*

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 9, 2026