बांधवगढ़: बरगी डैम क्रूज हादसे पर उमरिया में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
जबलपुर के बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जिला युवक कांग्रेस ने गांधी चौक में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अम्बुज ने किया, जबकि वरिष्ठ नेता विक्रम प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी का पुतला जलाय