सिवनी: योगेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी अनुराग उर्फ अनु डेहरिया की गला रेतकर हत्या, सभी आरोपी फरार
Seoni, Seoni | May 14, 2026 सिवनी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार और गुरुवार देर रात नगर के पास पुरानी डालडा फैक्ट्री क्षेत्र में अनुराग उर्फ अनु डेहरिया की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 3 से 4 अज्ञात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक अनुराग उर्फ अनु डेहरिया, करीब 2 साल पहले हुए चर्चित योगेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी है।