सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर वार्ड नंबर 27/34 निवासी स्व मुन्ना साह की पत्नी सोनी देवी ने अपने पुत्र के घर के आगे से गायब हो जाने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार साह घर के आगे बच्चों के साथ खेल रहा था. देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने मोहल्ले व आसपास में जानकारी हासिल की.