सिवनी: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सिवनी जिला जेल और बाल सुधार गृह में जांच शिविर, 4 बंदी हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव मिले
Seoni, Seoni | Jul 31, 2026 सिवनी में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल नगझर और जिला बाल सुधार गृह में हेपेटाइटिस-बी एवं सी जांच शिविर आयोजित किया गया। शुक्रवार को शिविर में कुल 369 बंदियों की जांच हुई, जिनमें 4 बंदी हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव पाए गए। बंदियों को संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे ने शिविर का निरीक्षण किया।