हेरहंज: सेरका ग्राम के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल, अस्पताल रेफर
सोमवार शाम 6 बजे हेरहंज थाना क्षेत्र के सेरका ग्राम के पास दो बाइको कि टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अखिलेश उराँव ग्राम बालू टोला खैराही थाना बालूमाथ निवासी अपने घर से हेरहंज थाना क्षेत्र के बरहमोरिया बाजार जा रहा था कि इसी दौरान मो० शिफ़ारत ग्राम बिजरा थाना हेरहंज से टक्कर हो गई, जिसमें अखिलेश की मौत हो गई