दमोह: जनसुनवाई में वृद्ध ने दी आत्मदाह की धमकी, जमीन बंटवारे के आवेदन पर कलेक्टर ने समझाइश देकर दिए निराकरण के निर्देश
Damoh, Damoh | Jun 9, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान ढिगसर गांव के 62 वर्षीय वृद्ध नारायण कुर्मी ने अपने भाई की जमीन का बंटवारा कराने का आवेदन दिया और समाधान न होने पर आत्मदाह की धमकी दी। कलेक्टर ने उन्हें समझाइश दी और तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि बिना भाई की सहमति बंटवारा संभव नहीं है। तहसीलदार ने बुधवार को गांव जाकर समाधान का आश्वासन दिया।