सुरंगदेवरी स्थित सिद्धेश्वर धाम में चल रही नौ दिवसीय गणेश पुराण कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को सात बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक पंडित ललित मिश्रा ने गजानन अवतार, सिन्दूरासुर वध और सिन्दूर अर्पण के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में राजा वरेण्य को दिए गए गणेश गीता के उपदेश का प्रसंग भी सुनाया गया।