चाचौड़ा: बीनागंज से चाचौड़ा मार्ग पर रेल लाइन पर बनेगा ओवरब्रिज, विधायक ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण
चाचौड़ा तहसील मुख्यालय पर बीनागंज से चाचौड़ा जाने वाले मार्ग पर गुजरी रेल लाइन पर ओवर ब्रिज बनेगा। 8 नवंबर दोपहर को चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने अधिकारियों के साथ ओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। लोगों को रेल ओवर ब्रिज बनने से आवागमन में आसानी होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगा।