जामा प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार 5 बजे संपन्न।मुख्य अतिथि प्रशिक्षक उपस्थित जॉन सोरेन ने बताया प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों मुखिया पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों को गांव के समग्र विकास के विषयों पर प्रशिक्षण दिया।