बागपत: अल्पसंख्यक कांग्रेस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप के बयान को लेकर अमीनगर सराय में की बैठक, विरोध में फूंका पुतला
मंगलवार को करीब दो बजे अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान इदरीसी के मुताबिक गत 29 जून को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने बड़ौत के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतपाल के आवास पर आए थे। उन्होंने बड़ौत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा को बुलवाया। अशोक शर्मा के साथ कांग्रेस यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आवेश चौधरी भी वहां पहुंचे।