बागपत: कस्बा टटीरी में खल व्यापारी की दुकान में चोरों ने कुंबल लगाकर नकदी सहित हजारों रुपए का सामान किया चोरी
कस्बा टटीरी निवासी अनिल कुमार के मुताबिक वह खल व्यापारी है। सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे रोजाना की तरह दुकान का ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे दुकान खोलने पहुंचे तो दीवार में कुंबल लगा मिला। चोरों ने गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये, दो तेल के टीन, दो बोरे चीनी और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए।