बागपत: कस्बा टटीरी में घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला, पीड़ित ने कोतवाली बागपत पर दी तहरीर
मंगलवार की सुबह करीब साढे आठ बजे कस्बा टटीरी निवासी योगेश्वर मानव के मुताबिक सोमवार की रात करीब साढे नौ बजे बेटा कृष्ण मानव घर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान पड़ोसी बाप-बेटे ने घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए बेटे कृष्ण मानव पर जानलेवा हमला किया। हमले में बेटा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर शराबा होने पर आरोपित बाप-बेटे ने धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।